नमस्कार दोस्तों
आज एक बार फिर आम आदमी पार्टी का खोखलापन सामने आ गया है। आज AAP के वरिष्ठ नेता श्री विश्वास जी ने साफ़ तौर पर कहा है की वो मोदी जी के काम और लगन की तारीफ करते हैं और चाहते हैं की उनको खुल कर काम करने का मौका दिया जाये........
गौर तलब ये भी है कि उनका ये ह्रदय परिवर्तन उनको एक कवि के रूप में मोदी जी के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के निमंत्रण के बाद हुआ है.......
विश्वास जी का ये भी कहना है की केजरीवाल जी ने ज्यादा चर्चा कभी नहीं करी और वो सारे निर्णय स्वयं ही लेते हैं।
हद तो ये है कि उन्होंने धमकी भी दी है कि अगर AAP ने उनके कवि सम्मलेन का विरोध किया यो वो AAP से इस्स्तीफा दे देंगे।
ऊपर मैंने आपको सिर्फ खबर बताई है। विश्लेषण मैं अब शुरू करता हूँ।
भैया विश्वास जी.....नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली.....
आप को अगर AAP छोडनी है तो साफ़ साफ़ कह दो। केजरीवाल को कोई फरक नहीं पड़ता वो अकेले भी रोजाना न्यूज़ पेपर कटिंग ले कर कहीं न कहीं खड़े CBI जांच की मांग करते दिखते रहेंगे।
मेरा मानना ये है कि यह आपकी बिक्री की पहली सीढ़ी है। आप भी जानते हैं कि आप लॊग जितना भी जॊर लाग लें अब AAP के दिन नहीं आने वाले। तो अगर राजनीति में रहना है तो नाव तो बदलनी पड़ेगी।
हाँ तो मेरी प्यारी भोली जनता......अब तो जाग जा।
सच ही कहा है किसी ने......
कोई दीवाना कहता है.... कोई PAGAL समझता है...........
जो कोई इस खबर कि सत्यता जानना चाहता हो वो TOI ऑनलाइन एडिशन पढ़ सकता है।
No comments:
Post a Comment